Assam floods cancer-hospital-submerged-in-assam-flood-patients-chemotherapy-on-road

    Loading

    नई दिल्ली: इस साल बारिश की वजह से असम में बाढ़ (Assam Floods) जैसी परिस्थितियां पैदा हो गयी है। बाढ़ के कारण राज्य के लोगों ने जीना मुश्किल हो गया है। असम में बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया है। कई लोग बेघर हो गए। लोगों को खाने को भी मिल नहीं रहा है। असम के अस्पतालों (Hospital) की हालत भी काफी खराब हो चुकी है। खासकर असम के बराक वैली में स्थित कैंसर अस्पताल पानी से पूरी तरह डूब गया है। जिस वजह से अब कैंसर मरीजों के इलाज में काफी मुश्किल हो रही है।

    असम में बाढ़ के वजह से अब तक 22 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। साथ ही करीब 126 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कैंसर अस्पताल (Cancer Hospital) में पानी भर जाने के वजह से मरीजों की जान को खतरा हो गया है। इसलिए अब डॉक्टर्स ने मजबूर होकर सड़क पर ही मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। 

    बता दें कि, असम का कछार कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर बाढ़ में पूरी तरह डूब चुका है।  अस्पताल की स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को सड़क पर जहां जमीन सूखी हुई है, वहां कुर्सी पर बिठकार कीमो चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर मदद की अपील के साथ एक पोस्ट भी किया, जो वायरल हो रहा है। इस अस्पताल की स्थिति काफी बुरी हो गयी है। अब ऐसे हालत हो गए कि, अस्पताल प्रशासन ने लाइफ जैकेट और राफ्ट के लिए रिक्वेस्ट की है। इसके अलावा मरीजों को ज्यादा असुविधा ना हो, इसके लिए भी फैसिलिटी मांगी है।

    अस्पताल की एक डॉक्टर ने बताया कि, यह अब तक की सबसे बुरी स्थिति है, जिसका सामना उन्हें करना पड़ रहा है। जिन मरीजों की सर्जरी करना बेहद जरूरी है, उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। लेकिन अस्पताल के पास अब एनेस्थीसिया की कमी हो गई है। इस वजह से सर्जरी में भी दिक्कत आ रही है।