भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ऐलान

    Loading

    अहमदाबाद: गुजरात के नए मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे कयासों को भाजपा नेतृत्व ने रोक लगा दी है। अपने अनुरूप सभी को चौकते हुए भाजपा ने भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) (69 वर्षीय) को नया मुख्यमंत्री बनाया है। जिसकी घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने की। पाटीदार समुदाय से आने वाले पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक विधायक हैं। 

    विजय रूपाणी ने की भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव 

    नए मुख्यमंत्री को लेकर बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने अपना समर्थन दिया

    कल लेंगे 15 मंत्री विधायक 

    मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल शाम छह बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन जाएंगे और सरकार गठन का प्रस्ताव पेश करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी कल दोपहर को पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ करीब 15 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

    कौन है भूपेन्द्र पटेल 

    भूपेंद्र पटेल को संघ के पूराने नेताओं में गिना जाता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और घाटलोदिया सीट से चुनाव जीतकर वह पहली बार विधायक बने। इसी के साथ वह करीब 117,000 वोटो से जीतकर इतिहास रच दिया था। गुजरात की विधानसभा चुनाव इतिहास में यह पहला मौका था, जब कोई विधायक इतने बड़े मार्जिन से जीता।

    ज्ञात हो कि, शनिवार को विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। रूपाणी के अचानक दिए इस्तीफा से सभी को चौंका दिया था। हालांकि, राज्यपाल से जब वह मिलने पहुंचे तब किसी को भी नहीं पता था कि, रूपाणी अपना इस्तीफा देने जा रहे हैं