bihar-bjp-leader-gajendra-jha-reward-11-lakh-who-chops-tongue-jitan-ram-manjhi-abusive-rant-brahmins
File Photo

हाल ही में जीतन राम मांझी के खिलाफ बिहार के कोर्ट और थानों में शिकायत दर्ज की गई।

    Loading

    बिहार, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने ब्राह्मणों के लिए अपशब्द कहे थे। हालांकि, उन्होंने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है। लेकिन, यह मामला इतनी आसानी से शांत नहीं हो रहा है। 

    हाल ही में जीतन राम मांझी के खिलाफ बिहार के कोर्ट और थानों में शिकायत दर्ज की गई। वहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। इसी दौरान अब बिहार भाजपा नेता गजेंद्र झा (Gajendra Jha) ने एक विवादित बयान दिया है। गजेंद्र झा  ने कहा है कि, ‘जो भी ब्राह्मण का बेटा मांझी की जुबान काट लाएगा, उसे वह 11 लाख रुपये देंगे।’

    भाजपा नेता के इस विवादित बयान के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी गजेंद्र झा पर पलटवार किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि, भाजपा नेताओं के ओर से लगातार जीतन राम मांझी के लिए अभद्र टिप्पणी की जा रही है। भाजपा नेता गजेंद्र झा ने जीतन राम मांझी की जुबान काटने की बात कही है। क्या यह दलितों का अपमान करने की बात नहीं है?

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि, मैं बिहार भाजपा के बड़े नेताओं से कहना चाहता हूं कि वह अपने लोगों को समझाएं कि इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है।