Congress suffered a setback in Assam, MLA Shashikanta Das extended support to Hemanta government

    Loading

    गुवाहाटी: कांग्रेस एक ओर जहां आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को मजबूत करने में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातर उसके विधायक उसे छोड़कर जारहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है। गुरुवार विधायक शशिकांता दास ने गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की और उनकी अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार को अपना समर्थन दे दिया।

    इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा, “पीएम मोदी के विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, कांग्रेस विधायक शशिकांत दास ने असम सरकार को राजनीतिक रूप से समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया है। यह अनुकरणीय है और शासन को मजबूत करेगा।”

    ज्ञात हो कि, विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। एक साल से कम अंतर के बीच कांग्रेस के करीब चार विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं बदरूदीन अजमल की पार्टी का भी एक विधायक भाजपा में शामिल हो चूका है।