File Photo
File Photo

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची : जिला प्रशासन रांची (District Administration Ranchi) ने अंजुमन इस्लामिया (Anjuman Islamia), रांची (Ranchi) के प्रबंधन समिति (Management Committee) की चुनाव प्रक्रिया (Election Process) में बरती जा रही अनियमितता से संबंधित परिवाद पत्र के आलोक में चुनाव प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने उक्त परिवाद पत्र के आलोक में उप समाहर्ता भूमि सुधार और अंचल अधिकारी, चान्हो को इस मामले से संबंधित वस्तु स्थिति की जांचकर एक सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

    गौरतलब है कि मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, रांची (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग झारखंड सरकार) के द्वारा जिला प्रशासन रांची को प्राप्त पत्र के अनुलग्नक में मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और  पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग झारखंड  हफीजुल हसन द्वारा विभागीय सचिव को प्रेषित पत्र द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में उक्त मामले में सम्बंधित निरीक्षी  पदाधिकारियों के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया पर  रोक लगाई गई है। लगाए गए आरोप की जांच प्रतिवेदन के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    चुनाव प्रक्रिया में बरती जा रही अनियमितता से संबंधित परिवाद पत्र के आलोक में डीसीएलआर और सीओ चान्हो को निरीक्षी पदाधिकारी बना कर उन्हें इस मामले में तवरित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच प्रतिवेदन के पश्चात, मामले पर अग्रेतर कार्रवाई  की जाएगी। निरीक्षी पदाधिकारियों के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक।