Indian Jawan Dance at Pangong Lake

    Loading

    लद्दाख. लद्दाख (Ladakh) में भारत-चीन सैनिकों में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी थी। चीनी सैनकों ने लद्दाख की सिमा पर कब्ज़ा जमा लिया था और लौटने का नाम नहीं ले रहे थे। ऐसे में दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए थे। लेकिन दोनों देशों की कई बैठकों के बाद चीन ने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया। हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस बीच लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील (Pangong Tso Lake) से भारतीय जवानों का डांस का वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप भी डांस करने पर मजबूर होंगे।

    दरअसल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास डांस करते हुए सैनिकों का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

    केंद्रीय मंत्री ने इस वीडियो को 25 मार्च को शेयर किया था। साथ ही लिखा, “जब भी सैनिकों को मजा आता है तो बहुत अच्छा लगता है! बहादुर भारतीय सेना गोरखा जवानों और सहयोगियों के साथ लद्दाख (सिक) के पांगोंग त्सो में संगीत का आनंद।”

    लोग भारतीय जवानों का डांस का वायरल वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और जवानों के लिए प्यार जता रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।