Photo Credits-ANI Twitter)
Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में पांच राज्यों में से चार में बीजेपी (BJP) ने जीत का परचम लहराया है। इसी के साथ अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda in Himachal) ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। हिमाचल पहुंचें नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता के मंदिर में की पूजा और कहा कि भाजपा को फिर से हिमाचल प्रदेश की जनता आर्शीवाद देगी।

    ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में पूजा की। नड्डा ने कहा कि कल की रैली में उत्साह को देखकर हम कह सकते हैं कि भाजपा को फिर से हिमाचल प्रदेश की जनता आर्शीवाद देगी और हम उनकी आशाओं और आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

    गौर हो कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के चीफ जेपी नड्डा ने कांगड़ा जिले में एक रोड शो शुक्रवार को किया। इस रोड शो में नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नड्डा के साथ राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

    जेपी नड्डा ने यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाएगी जैसे कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी ने अपनी जीत को दोहराया है। साथ ही नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राज्य और उसके लोगों के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।