मंगलुरू. कर्नाटक (Karnataka) में आग की खबर सामने आ रही है। मंगलुरू (Mangaluru) के सूरतकल इलाके (Suratkal Area) में शनिवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग आज 6 बजे के करीब लगी। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके चलते लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है।
#WATCH Karnataka: A fire broke out in a building in the Surathkal area of Mangaluru. Fire engines are present on the spot. More details awaited. pic.twitter.com/gXoIF2xum8
— ANI (@ANI) May 13, 2023
वहीं, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।