सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)
सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी के ललितपुर जिले में हुई शर्मनाक घटना पर सियासी संग्राम जारी है। सपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Attack UP Govt) ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी में लड़कियां इंसाफ के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है।

    ज्ञात हो कि सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है। यूपी में आज लड़कियां इंसाफ के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। मैं अपने लड़के-लड़कियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती, अगर वे दोषी हैं। लेकिन कुछ लोग फर्जी वीडियो फैलाते हैं।

    ममता बनर्जी का बयान-

    गौर हो कि कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो वे मुझे चुनौती दे सकते हैं और इन 11 वर्षों में मैंने जो किया है उसका सामना कर सकते हैं। मेरे खिलाफ बात करने, गुमराह करने और साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है।