Mamta Banerjee
File Photo

    Loading

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गोवा के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि उनके संघर्षों ने ही 35 साल पहले गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आज गोवा के स्थापना दिवस पर मैं राज्य के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करती हूं।

    उनके संघर्षों के कारण 1987 में आज ही के दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।” ममता ने कहा, ‘‘हम उन योद्धाओं के योगदान का सम्मान करते हैं और उनकी भूमिका की सराहना करते हैं। गोवा समृद्ध हो।” गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था। (एजेंसी)