EVM Machine Selaed
ANI Photo

    Loading

    अगरतला. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Elections) के लिए मतदान (Voting) संपन्न हो गया है। मतदान केंद्रों पर EVM को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। चुनाव आयोग (Elections Commission) के मुताबिक राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए शाम चार बजे तक लगभग 81 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था।

    राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता हैं और 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 40-45 जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली, लेकिन उन सभी मशीनों को बदलकर मतदान पुन: आरंभ किया गया।

    राज्य में दोपहर 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि, दोपहर 1 बजे तक 51.35%, 11 बजे तक 32.06% और सुबह 9 बजे तक 13.69% मतदान दर्ज किया गया था।

    मतदान के लिए 97 महिला पुलिस स्टेशनों के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 94,815 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं जबकि 6,21,505 मतदाता 22-29 आयु वर्ग के हैं। मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या 40-59 आयु वर्ग में 9,81,089 है।