लिव इन में रहने वाली महिला की प्रेमी ने की हत्या, फिर शव जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    देहरादून: देहरादून में हत्या  कर जलाने का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है।  जहां  लिव इन में रहने वाले महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर मैसूर के पास जंगल  में जला दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस नेछानबीन कर  अधजले हिस्सों में महिला का शव जब्त किया  है।  पुलिस ने  मामले के आरोपी अंकित चौधरी को गिरफ्तार किया है।

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, आरोपी अंकित चौधरी उत्तर प्रदेश  के सहारनपुर  का निवासी है। देहरादून में कंस्ट्रक्शन बिज़नेस चलाता है। अंकित ने पूछताछ में बताया कि महिला बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से गिर गई थी,  जिससे उसकी मौत हो गई।  आरोपी ने आगे बताया, इस घटना से वह डर गया था। जेल जाने के डर से शव को  मसूरी के जंगल में जला दिया।  

    कैसे हुआ मामले का खुलासा  

    महिला के परिवार वालों की पिछले कई दिनों उसके साथ बात नहीं हुई, जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस की मदद मांगी परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि, महिला अंकित  के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। मृतक महिला ने परिवार वालों को फ़ोन पे बताया था की वह अपने दोस्त के सहारे अंकित से मिली थी और उसीके साथ लिव इन में रहती है। मृतक महिला जब आरोपी के साथ रहने लगी तब से उसने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया  था। 

    पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को जोर देकर पूछने पर उसने बताया कि पीड़िता की उसने हत्या कर दी थी और कार में डालकर उसे जंगल  में ले गया और  और पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी। घटना कि कुछ कड़िया संदिग्ध पाई गई है।  इसलिए पुलिस मामले की जांच कर रहे है।