(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल यहां अचानक गंगा नदी के किनारे नाथ बाबा घाट पर नदी में बहते हुए एक साथ 4 शव मिला जिसके बाद प्रशासन और इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जब कुछ लोग गंगा किनारे गए तो देखा कि नदी में 4 शव एक साथ पड़े हुए थे।

    मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके बाद आनन-फानन में बक्सर एसडीएम ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नगर परिषद को शवों के अंतिम संस्कार करने का आदेश दे दिया है। आइए जानते है आखिर क्या है ये माजरा…

     

    आपको बता दें कि अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि आखिर यह शव किनके हैं और कहां से गंगा नदी में आए। गौरतलब हो कि इससे पहले कोरोना काल में बक्सर सुर्खियों में आया था जब चौसा के श्मशान घाट के पास सैकड़ों शव गंगा में एक साथ बहते हुए पाए गए थे। जी हां इसके पहले भी ऐसी घटना बक्सर के इस घाट पर हुई है। आपको बता दें कि उस दौरान भी प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। 

    इसके बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में सभी शवों को जमीन में दफना दिया था। इस मामले की जांच के  दौरान प्रशासन ने कहा था कि ये सभी शव उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार की सीमा में आए हैं। लेकिन इन शवों के बारे में भी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई।