Award handed over to CM Yogi Adityanath, UP won the best state tableau

    Loading

    लखनऊ : गणतंत्र दिवस-2022 (Republic Day-2022) के अवसर पर नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित परेड (Parade) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ‘ओडीओपी और काशी विश्वनाथ धाम’ (Kashi Vishwanath Dham) झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सौंपा गया। सीएम को यह पुरस्कार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव सूचना डा. नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर  ने सौंपा।

    मुख्यमंत्री  ने उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए जाने पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से हमारे जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के साथ-साथ राज्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’विषय पर केंद्रित थी। गणतंत्र दिवस परेड 2022 (Republic Day Parade 2022) की सर्वश्रेष्ठ झांकियों और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के परिणाम घोषणा में यूपी का स्थान प्रथम था। जहां उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की झांकी को 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया था। 

    उत्तर प्रदेश को पहले भी  मिला था पहला स्थान 

    बता दें कि उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार इन राज्यों की झांकी में पहला स्थान मिला था। इससे पहले 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में भी उत्तर प्रदेश को ही पहला स्थान मिला था। साल 2021 में राजपथ पर प्रदेश की ओर से राम मंदिर पर झांकी तब प्रदर्शित की गई थी। 

    इन राज्यों की झांकियों ने लिया था भाग 

    गौरतलब है कि इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में देश से 12 राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्य शामिल थे। वहीं सबसे ज्यादा तारीफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की झांकी की हुई थी। वहीं इस बार पश्चिम बंगाल की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया था।