प्रियंका गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)
प्रियंका गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर सूबे में सियासी संग्राम जारी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के सीएम फेस वाले बयान पर अब घमासान मचा है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सीएम उम्मीदवार को लेकर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर पर जवाब देते हुए कहा था कि क्या आपको और किसी का चेहरा दिख रहा है। हालांकि अब प्रियंका अपने इस बयान से पलट गई है। जिसके बाद बीजेपी (BJP) ने प्रियंका पर निशाना साधा है। योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उनका ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा खोखला है।

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरह से मुख्यमंत्री का चेहरा हूं और आज उस बात से पलट गई हैं। तो साफ है कि ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा उनका खोखला है। पहले आप अपने नारे को सिद्ध करके दिखाएं। 

    गौर हो कि प्रियंका गांधी ने आज कहा कि मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि CM का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है,ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि CM का चेहरा मैं ही हूं, वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं।