MAURYA
File Pic

    Loading

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 5 दर्जन  जनपदों के 292 मार्गों के कार्यों के लिए रू. 2 अरब 13 करोड़ 21लाख 20 हजार की की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए रुपया 21 करोड़ 32 लाख 12 हजार की  धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

    जारी शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2022 तक कर लिया जाए और उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया जाए और राज्य सड़क निधि नियमावली में किये गए प्राविधानों का पालन करते हुए कार्य सम्पादित कराए जाए।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय और जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।