Representational Picture
Representational Picture

    Loading

    पटना:  पटना में एक जिम ट्रेनर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मेडिकल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को गिरफ्तार किया गया है। राजीव पर पत्नी खुशबू के साथ मिलकर जिम ट्रेनर विक्रम सिंह पर जान से मारने के नियत से हमला करने का आरोप है। इस मामले में कदम कुआन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है, जब विक्रम कदम स्कूटर से कुआन के बुद्धमूर्ति इलाके में अपने जिम सेंटर की ओर जा रहे थे। हमले को अंजाम देने के लिए अपराधी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे। अपराधियों ने विक्रम पर 5 गोलियां चलाईं और फरार हो गए। 5 गोलियां खाने के बाद भी विक्रम किसी तरह अस्पताल पहुंचा जहां उसकी सर्जरी हुई।

    पद से हटाया गया 

    पुलिस को दिए एक बयान में विक्रम सिंह ने डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के नाम लिया है। इस मामले में डॉ. राजीव कुमार सिंह का नाम सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें मेडिकल सेल के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया।  शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि विक्रम और खुशबू एक दूसरे को पहले से जानते थे और घंटों फोन पर बात करते थे।

    विक्रम ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि खुशबू के पति डॉ राजीव कुमार सिंह को उनके रिश्ते पर शक था और उसने अप्रैल में विक्रम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है , ऐसा माना जा रहा है की इस घटना में चार से पांच कांट्रैक्ट किलर भी शामिल थे।