Keshav Prasad Maurya

Loading

  • महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में लगातार हो रहा सुधार
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व सतत मार्गदर्शन में महिलाओं व बच्चों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है और इस दिशा में सरकार द्वारा बहुत सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। देश व प्रदेश में पोषण आधारित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनका प्रत्यक्ष असर भी दिखाई दे रहा है। आधी आबादी को पूरा अधिकार दिलाने के लिए सरकार जनता के द्वार पर चलकर जा रही है। महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित “खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में  महिलाओं और बच्चों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। प्रदेश खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, लैंगिक समानता व सुशासन, अन्त्योदय और सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में विकास की पवित्र गंगा बह रही है। भारतीय संस्कृति सभ्यता के मूल्यों को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। लोक कल्याण के आदर्श स्थापित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नयी उड़ान भर रहा है। उत्तर प्रदेश, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। 

 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक ग्राम पंचायत- एक बी सी सखी कार्यक्रम में 37642 बी सी सखी द्वारा  रू 20587 करोड़ ‌से अधिक की धनराशि का लेन-देन करते हुए रू 55  करोड़ से अधिक का लाभांश अर्जित किया गया है। 10242 विद्युत सखियों द्वारा रू 716 करोड़ का बिल कलेक्शन करते हुए रू 11 करोड़ से अधिक धनराशि का कमीशन अर्जित किया गया है। समूहों के माध्यम से  बुन्देलखण्ड में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी का संचालन किया जाना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का ऐतिहासिक प्रयास है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलायें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यशाला के दौरान खाद्य, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पोषण गतिविधियों में किये गए उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभवों को साझा करते हुए और आगामी रणनीति तैयार करते हुए हम सब एक टीम के रूप में इसी प्रकार नवीन ऊर्जा, समर्पण, बेहतर समन्वय के साथ प्रधानमंत्री जी के सबका साथ सबका विकास, समानता एवं अन्त्योदय के लक्ष्य को हासिल करेंगे।