Marriage of a young man saved by breaking "I will remain as a slave of Juru"

    Loading

    मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक शख्स ने अपनी पत्नी किन्नर (Shemale) मालूम होने बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब यह खबर मीडिया में चल रही है और  लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को सहारनपुर निवासी एक युवक की शादी हुई थी। बिना किसी परेशानी के शादी हो गई।शादी के पांच महीने बाद परिवार का कहना है कि, दुल्हन ने पांच महीने तक अपने पति को पास ही नहीं आने (Not Ready To celebrating Marriage First Night) दिया। वह हर दिन नया बहाना बना देती थी। जैसे ही उसके पति को उस पर शक हुआ तो उसने लड़की का मेडिकल करवाया।रिपोर्ट आते ही परिवार के होश उड़ गए।

    मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन एक किन्नर (Shemale In Medical Report) निकली। जैसे लड़के के परिवार को यह पता चला उनकी सारी खुशी एक पल में गायब हो गई। वहीं दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के मायके वालों पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है।

    वहीं पीड़ित दुल्हन ने आरोप लगाया था कि उसके ससुरालवालों ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दुल्हन और उसके ससुरालवालों को तुरंत थाने लेकर पहुंच गई।

    काफी हंगामे के बाद दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई। वहीं इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि लड़के और लड़की के परिवार वालों को थाने बुलाया गया था। लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। इस मामले में अब तक कोई भी लिखा-पड़ी नहीं की गई है।