Ram Mandir
File Pic

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया ‘राम मंदिर का मुख्य मंदिर बनाने में करीब 400 करोड़ खर्च होंगे। इस मदिंर के लिए मंदिर ट्रस्ट के पास करीब 100 करोड़ रुपए का डोनेशन आया है।

Loading

Ram Mandir Trust meeting: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राम मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। नए साल यानी जनवरी से काम में और तेजी आएगी। सोमवार को ट्रस्ट की ओर से मंदिर निर्माण में आने वाली लागत की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया ‘राम मंदिर (Ram Mandir) साढ़े 3 साल में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पूरा मंदिर बनने में करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया ‘राम मंदिर का मुख्य मंदिर बनाने में करीब 400 करोड़ खर्च होंगे। इस मदिंर के लिए मंदिर ट्रस्ट के पास करीब 100 करोड़ रुपए का डोनेशन आया है। 

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने आगे बताया ‘इसके साथ ही राम मंदिर के लिए अनुमानित फंड की व्यवस्था की जाने वाली है। इसके तहत पूरे देश में मकर संक्रांति से धन संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 60 करोड़ लोगों से सवांद साधा जाएगा। यह पूरा अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा ‘दिल्ली में 29 दिसंबर को एक बैठक होने वाली है जिसमें मंदिर की तकनीकी डिजाइन पर टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम के साथ एक विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ इस दौरान मंदिर निर्माण में होने वाले चर्चा के बारे में भी बात होगी। 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Mandir Ayodhya (@rammandir.ayodhya)

बता दें, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य जारी है। हाल ही में लोड टेस्टिंग के जरिए पिलर 2 से 5 इंच तक धंस गए थे। मंदिर की नींव को मजबूत बनाने के लिए पाइलिंग टेस्ट किया जा रहा था। जब पिलर पर भार डाला गया तो वह धंस गया।