Pic : Twitter/Ani
Pic : Twitter/Ani

    Loading

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश से आ रही बड़ी खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल वाहन में से एक वाहन एंबुलेंस से टकरा गया। इस दुर्घटना में छह पुलिसकर्मियों समेत दो स्वास्थ्यकर्मी (Health Worker) घायल हुए हैं। आपको बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। 

    Ani के रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी सीतापुर के एएसपी डॉ राजीव दीक्षित ने जानकारी दी कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से खीरी जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ही एक पुलिस वाहन और एक एम्बुलेंस का टक्कर हो गया। इस टक्कर में चिकित्सा स्टाफ के 1-2 लोग समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

    गौरतलब है कि इस टक्कर में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। उनकी मौजूदा स्थिति स्थिर बनी हुई हैं। गनीमत तो यह रही कि इस सड़क दुर्घटना (Road Accident) में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak ) भी सुरक्षित हैं और वो वहां से अपने कार्यक्रम के लिए निकल चुके हैं।