प्रेमी संग मिलकर पति ने की पति की हत्या; शव को कुएं में फेंका, गिरफ्तार

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद से अपने ससुराल में रह रहे युवक(पति) की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की और शव को कुएं में फेंक दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार यह मामला फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के अकबर खेड़ा गांव का है। जहां रहनेवाली आरोपी उमा देवी की शादी सिंकू लोधी से चार साल पहले हुई थी। जिसके बाद वह अपने ससुराल में रहने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी को गांव के एक युवक से प्रेम हुआ।

    वही मृतक ने अपनी पत्नी को समझने की कोशिश की लेकिन वह उसकी बात नहीं मानी। और 10 नवंबर की रात जब पति सो रहा था तब आरोपी उमा देवी ने उसके सर पर डंडे से वॉर किया,बाद में उसके प्रेमी ने राज कुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से कई वॉर किए और शव को गांव के बाहर कुए में फेंक दिया। 

    एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि, मृतक के भाई दिलीप कुमार ने थाने पर सूचना दी कि उसके भाई सिंकू जो अपने ससुराल में रह रहा था उसकी हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया है।  इस सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर के पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मारकर कुएं में फेंक दिया गया है।

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद करते हुए फॉरेंसिक एविडेंस हासिल किए और दोनों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।