kaushambi

Loading

कौशांबी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिल रही बड़ी जानकारी के अनुसार, यहां के कौशांबी (Koshambi) में बाप,बेटी और दामाद की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई है। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब यह तीनों ही घर के बाहर सो रहे थे। वहीं जब सुबह 6 बजे आसपास के लोग उठे तो इस भयंकर ट्रिपल मर्डर की जानकारी पता लगी। इसके बाद हालात बेकाबू होकर इलाके में आगजनी हो गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने आसपास के 6 घरों में आग लगा दी। घटना संदीपन घाट क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद जिले भर की पुलिस फोर्स मौके पर है। खुद जिला SP और प्रशासन के अफसर हालात को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हैं। वहन यह पूरा इलाका अब छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगी है। हालांकि, हालात अभी कंट्रोल में नहीं आए हैं।

क्या है पुलिस का कहना
मामले पर पुलिस ने जानकारी दी कि, संदीपन घाट निवासी होरीलाल (62) की जमीन पंडा चौराहा पर स्थित है। यहां आसपास के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा बनाया हुआ है। होरी लाल के दामाद शिवसागर (26) और बेटी बृजकली (22) निवासी भी इसी झोपड़ी में रहते थे। साथ ही शिवसागर ने पास में ही किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा था।

इस बाबत पुलिस ने बताया कि, घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर की है। जहां पासी बिरादरी के ससुर, बेटी और दामाद की हत्या कर दी गई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि मृतक बेटी गर्भवती भी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घरों में आगजनी भी कर दी है। वहीं घटना की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल करने में जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है। लोगों को फिलहाल समझाने का प्रयास किया जा रहा है।  हालात अभी कंट्रोल में नहीं आए हैं।

क्या हुआ गुरुवार की रात 
वहीं बीते गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में ही सो रहे थे। वहीं परिवार वालों के अनुसार रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इधर जब परिजन को सुबह तब जानकारी हुई जब वह करीब 6 बजे वहां पहुंचे। इस घटना के बाद आसपास के लोगों का घर बंद था। ऐसे में वारदात को लेकर मृतकों के परिजन का उन पर शक गया। बस फिर क्या था आक्रोशित रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने इन्ही बंद घरों को आग के हवाले कर दिया।

सरकारी जमीन पर दोनों पक्ष का कब्जा
मामले पर ग्रामीणों के अनुसार54 बीघा की सरकारी जमीन पर गांव के कुछ लोगों का कब्जा है। उसी जमीन में एक बीघे पर होरीलाल का भी कब्जा था। वहीं होरीलाल के पड़ोसी भी इसी जमीन पर अपना कब्जा बता रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। बताया जा रहा है कि, पड़ोसी से कल शाम को विवाद भी हुआ था। वहीं रात में यह घटना हो गई। फिलहाल होरीलाल के पड़ोसी मौके से फरार है।