PM Modi and Yogi Adityanath
File Photo : PTI

    Loading

    लखनऊ. UP BJP Candidates List जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Election) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले दो चरणों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने अपनी  ताबड़तोड़ बैठकों के बाद कुछ उम्मीदवारों को फाइनल कर लिया है। अब भले ही अभी BJP  ने पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट (BJP Candidates List) जारी नहीं की है। लेकिन पार्टी सूत्रों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ली मानें तो यह  लिस्ट पूरी तरह से बन चुकी है और इसमें में कई मौजूदा विधायकों का इस बार पत्ता काटा गया है।

    विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पहले दो चरण में ही दर्जनभर विधायकों के टिकट काट गए हैं। हालांकि, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और मुजफ़्फरनगर जिलों के सभी सिटिंग विधायकों को बीजेपी से फिर टिकट मिलने की खबर है। इन जिलों में किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा गया है। सूत्रों की मानें को BJP के पहले 2 चरणों की लिस्ट में ये उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

    तो आइए देखते हैं कि हैं सूत्रों के हिसाब से किसका पत्ता कटा हैं और किस पर फिर BJP अपना दांव आजमाएंगी 

    • इगलास (अलीगढ़)- राजकुमार सहयोगी (सिटिंग)
    • आगरा उत्तर – पुरुषोत्तम खंडेलवाल (सिटिंग)
    • एत्मादपुर से रामप्रताप सिंह चौहान का टिकट कटा, धर्मपाल सिंह को मिला
    • फतेहाबाद से जितेन्द्र वर्मा का टिकट कटा, छोटेलाल वर्मा को मिला
    • आगरा दक्षिण – योगेन्द्र उपाध्याय (सिटिंग)
    • जलेसर (एटा) से संजीव कुमार दिवाकर (सिटिंग)
    • फतेहपुर सीकरी से उदयभान सिंह का टिकट कटा, चौधरी बाबूलाल (पूर्व सांसद) को मिला
    • कासगंज से देवेन्द्र सिंह राजपूत (सिटिंग)
    • मांट (मथुरा) से राजेश चौधरी
    • छाता- चौधरी लक्ष्मीकांत सिटिंग (मंत्री)
    • मथुरा – श्रीकांत शर्मा (सिटिंग एवं मंत्री)
    • गोवर्धन (मथुरा) से कारिन्दा सिंह का टिकट कटा, ठाकुर मेघश्याम को दिया गया।
    • खेर (अलीगढ़) से अनूप बाल्मिकी (सिटिंग)
    • कोल (अलीगढ़) से अनिल पाराशर (सिटिंग)
    • बरोली (अलीगढ़) से चौधरी दलवीर का टिकिट कटा, ठाकुर जयवीर सिंह नए उम्मीदवार
    • गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़) से कमल मलिक का टिकट कटा, हरेन्द्र चौधरी को दिया गया।
    • नौगाँव सादात (अमरोहा) से संगीता चौहान का टिकट कटा, देवेन्दर नागपाल को दिया।
    • मेरठ कैंट से सत्य प्रकाश अग्रवाल का टिकिट कटा, अमित अग्रवाल को दिया।
    • मेरठ शहर से कमलदत्त शर्मा को टिकिट दिया।
    • अमरोहा से राम सिंह सैनी (सिटिंग)।
    • शिकारपुर (बुलंदशहर) से अनिल शर्मा (सिटिंग एवं मंत्री)
    • किठोर (मेरठ)- सत्यवीर त्यागी (सिटिंग)
    • हापुड़ से विजय पाल आढ़ती (सिटिंग)
    • विलासपुर- बलदेव ओलख (सिटिंग- मंत्री)
    • बिल्सी से विधायक राधाकृष्ण शर्मा सपा में शामिल, यहां से अब भाजपा ने हरीश शाक्य को टिकट दिया।
    • बरेली शहर से अरुण कुमार (सिटिंग)
    • चंदौसी से गुलाब देवी (सिटिंग)
    • खेरागढ (आगरा) से महेश गोयल का टिकट कटा, भगवान सिंह कुशवाह को दिया
    • हाथरस से हरीशंकर माहौर का टिकट कटा।
    • आगरा की खैरागढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक महेश गोयल का भी टिकट काटा गया है। अब भगवान सिंह कुशवाह को उम्मीदवार बनाया गया है।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होने को है। वहीं उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान आगामी 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। इसके बाद उत्तरप्रदेश  चुनाव के नतीजे आगामी 10 मार्च को आएंगे। 

    बता दें कि 2017 के चुनाव में BJP ने यहां की 403 में से 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। तो वहीं मायावती की बसपा मात्र 19 सीटें ही जीतने में कामयाब रही थी।