Google Doodle Today,
Pic : Google Doodle

    Loading

    नई दिल्ली : गूगल अक्सर डूडल (Google Doodle) के जरिए खास मौके को सेलिब्रेट करता है। आज का गूगल डूडल जेरी लॉसन (Jerry Lawson) को समर्पित है। लॉसन का 82वां जन्मदिन गूगल डूडल के माध्यम से सेलिब्रेट कर रहा है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर ये महान शख्स है कौन? जिनके एनीमेशन को गूगल डूडल के जरिए दर्शाया गया है। अगर आप नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। 

    कौन हैं जेरी लॉसन? 

    जेरी लॉसन आधुनिक गेमिंग (Modern Gaming) के जनक थे। इन्होंने विनिमेय गेम कार्ट्रिज के साथ पहला होम वीडियो गेमिंग सिस्टम विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व किया था। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इतना ही नहीं बल्कि डूडल को डेविओने गूडेन, लॉरेन ब्राउन और मोमो पिक्सल ने डिजाइन किया है। आज यानी गुरुवार, 1 दिसंबर को Google डूडल पर एक एनीमेशन के माध्यम से जेरी लॉसन की विरासत को याद कर रहा है।

    रेडियो स्टेशन का निर्माण 

    जेरी लॉसन का जन्म 1 दिसंबर, 1940 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था। बेहद कम उम्र से ही इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अपने आस-पास के टीवी की मरम्मत की और पुनर्नवीनीकरण भागों का उपयोग करके लॉसन ने अपना रेडियो स्टेशन बनाया। 

    जेरी लॉसन का करियर 

    आपको बता दें कि उन्होंने कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में अपना करियर शुरू करने से पहले उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस कॉलेज और सिटी कॉलेज में पढ़ाई की। उस समय क्षेत्र में शुरू होने वाली नवीन तकनीकी कंपनियों के विस्फोट के कारण शहर और इसके आसपास के क्षेत्र को ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में जाना जाने लगा।

    इस वजह से हुआ निधन 

    गौरतलब है कि जेरी लॉसन की मृत्यु 70 साल की उम्र में 9 अप्रैल, 2011 को  मधुमेह की जटिलताओं की वजह से हुआ था। लॉसन की उपलब्धियों ने वीडियो गेम को जन्म दिया जैसा कि आज हम उन्हें जानते हैं, और इस उद्योग में वह प्रगति करने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी लोगों में से एक थे।