प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    आज यानी 16 फरवरी बुधवार को दुनिया के लिए एक ऐसा मौका है, जो वर्षों बाद मिलता है। दरअसल, आज आसमान में चांद (Moon) अपने सबसे चमकीले रूप में दिखाई देगा। आज की रात चांद का 100 प्रतिशत भाग प्रकाशमान होगा, जिसे देखना अपने आप में रोमांचक होगा। दुनियाभर के खगोलविद भी इस खगोलीय घटना को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस चाँद को ‘फुल स्नो मून’ (Full Snow Moon) का कहा जाता है। 

    कैसे देखें ‘फुल स्नो मून’? 

    रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच के डॉक्टर ग्रेग ब्रॉन ने बताया है कि, ‘अगर बादल ना हो तो चांद को देखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन, अगर कोई चांद की कुछ और गहराइयों में जाना चाहता है तो उनके लिए ‘यह रात के समय आसमान में आसानी से दिखने वाली सबसे चमकीली वस्तु होगी, जो बिना सहायता के आंखों से ही पूरी तरह से दिखाई देगी। हालांकि, दूरबीन या एक छोटे टेलीस्कोप की मदद से आप इसे और भी ज़्यादा आसानी से देख सकते हैं।’

    भारत में किस समय होगा चमकीले चांद का दीदार? 

    ब्रिटेन के खगोलविदों ने बताया है कि, इस ‘फुल स्नो मून’ का पूरा दीदार 4:56 पीएम जीएमटी बताया है। यानी भारतीय समय के मुताबिक आप सबसे चमकीले चांद का दीदार रात 10 बजकर 26 मिनट पर कर सकेंगे। हालांकि, चाँद की चमक गुरुवार को यह कम होकर भी 99.7 फीसदी रह जाएगी। इस चमकीले चाँद को आप लगातार तीन दिन तक देख सकते हैं। 

    स्नो मून’ और हंगर मून क्यों कहते हैं? 

    वैसे तो पूर्णिमा हर 29।5 दिनों के बाद आता है, लेकिन फरवरी में होने वाले पूर्णिमा को ‘स्नो मून’ के नाम से जाना जाता है। दरअसल, दुनिया के कई क्षेत्रों में यह अक्सर ऐसे समय में आता है, जब भारी बर्फबारी होती है। इसके अलावा ‘फुल स्नो मून’ को पारंपरिक रूप से ‘हंगर मून’ के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि शिकार के लिए साल के इस समय में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहती हैं।