74 साल की उम्र में राम कपूर के पिता का हुआ निधन, भावुक नोट लिखकर बताया ‘लेजंड’

बता दें कि राम कपूर के पिता FCB ULKA एडवरटाइजिंग कंपनी के CEO थे।

    Loading

    Ram Kapoor’s Father Anil Kapoor Died At 73: टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain) से घर-घर में पॉपुलर हुए अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का निधन हुआ है। वह 74 साल के थे और वह पेशे से देश के एक जाने माने व्यापारी थे। अनिल कपूर का निधन 12 अप्रैल को हुआ था। टीवी एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के निधन की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमूल कंपनी की एक तस्वीर शेयर की है।  इसके साथ लिखा ‘मैं अमूल कंपनी के ट्रिब्यूट को देखकर निशब्द हो चुका हूं। मेरे पिता को इस तरह से याद करने के लिए शुक्रिया। मेरे पिता जी वाकई एक महान इंसान थे। मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं पापा… आप हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे।‘ 

    बता दें कि राम कपूर के पिता FCB ULKA एडवरटाइजिंग कंपनी के CEO थे। टीवी अभिनेता राम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखें- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

     

    ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ लिखा ‘मैं फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हम सबकी दिल से रक्षा की है।’ राम के फैंस भी इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन देते नजर आए थे।