रामायण में सुग्रीव का रोल निभानेवाले एक्टर का निधन

मुंबई. रामानंद सागर का शो रामायण एक बार दूरदर्शन पर दिखाया जा रहा है। दूरदर्शन फिर से पुराने शो पुनः प्रसारित किये जाने पर लोग काफी खुश है। वहीं, टीआरपी में चार्ट में भी रामायण नंबर 1 पर है। इस शो के

Loading

मुंबई. रामानंद सागर का शो रामायण एक बार दूरदर्शन पर दिखाया जा रहा है। दूरदर्शन फिर से पुराने शो पुनः प्रसारित किये जाने पर लोग काफी खुश है। वहीं, टीआरपी में चार्ट में भी रामायण नंबर 1 पर है। इस शो के मुख्य किरदारों को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया है। लेकिन, इस शो से जुडी एक बुरी खबर सामने आई है। इस शो में सुग्रीव के किरादर में नजर आ चुके एक्टर श्याम सुंदर का निधन हो गया है।

यह भी पढ़े : कंगना की बहन रंगोली ने रेखा को कहा-बॉलीवुड की बैड गर्ल

श्याम सुंदर के निधन की खबर मिलते ही उनके फैन्स उनकी आत्मा के शांति के लिए प्राथना कर रहे है। वही, रामायण में भगवान राम का किरादर निभाने वाले अरुण गोविल ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे। “

यह भी पढ़े : शाहरुख़ के बाद इस एक्टर ने क्वारंटाइन सेंटर के लिए बीएमसी को दिया अपना होटल

यह भी पढ़े : सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, कहा-लॉकडाउन में बाहर निकलना हो सकता है जानलेवा

वही, इसी शो में लक्ष्मण के किरादर में नजर आ चुके सुनील लहरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दुख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे। सुनील ने इस पोस्ट के साथ अखबार की कटिंग भी शेयर की है।