fine

    Loading

    नवी मुंबई. कोरोना (Corona) के नियमों (Rules) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर (Navi Mumbai Municipal Corporation Commissioner) के द्वारा 155 कर्मचारियों का 31 विशेष दस्ता बनाया गया है। जिसके द्वारा विगत 11 दिनों के दौरान नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आनेवाले क्षेत्रों में 4 हजार 377 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर के 25 लाख रुपए से अधिक का दंड (Fine) वसूल किया गया है।

      गौरतलब है कि कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए मनपा कमिश्नर अभिजीत बांगर के मार्गदर्शन में 31 विशेष दस्ते बनाए गए हैं। जो करोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंड़ात्मक कार्रवाई करने में दिन-रात जुटा हुआ है। इस काम में मनपा पुलिस (Police) का भी सहयोग ले रही है। 21 मार्च से 31 मार्च 2021 के दौरान इस विशेष दस्ते के द्वारा  4377 नागरिकों व व्यापारियों के खिलाफ दंड़ात्मक कार्रवाई कर के 25 लाख 84 हजार 200 रुपए का दंड वसूल किया गया है।

    1536 लोग बगैर मास्क के पाए गए

    नवी मुंबई महानगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिनों में बगैर मास्क लगाए घूमने वाले 1536 लोगों से 7 लाख 68 हजार रुपए का दंड वसूल किया गया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के मामले में 128  व्यापारियों के पास से 12 लाख 67 हजार रुपए का दंड़ वसूला गया है। जबकि इसी मामले में 2705 नागरिकों के पास से 5 लाख 41 हजार 200 रुपए का दंड़ वसूल किया गया है। वहीं सार्वजनिक ठिकानों पर थूंकने वाले 8 लोगों के पास से 8 हजार रुपए का दंड़ वसूला गया है।