Congress aggressive on rising fuel prices, Kalyan Mahila Congress sent a strange gift to the PM

    Loading

    कल्याण. देश भर में हो रही  ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि ने आम आदमी (Common Man) की रीढ़ (Backbone) तोड़ दी है। रोजाना बढ़ती ईंधन कीमतों (Fuel Prices) को लेकर आम नागरिकों (Common Citizens) में निराशा और आक्रोश का माहौल है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की बढ़ती कीमतों से आक्रोशित महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने  कल्याण में महिला कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को जिलाध्यक्ष (District President) कंचन कुलकर्णी (Kanchan Kulkarni) के नेतृत्व में ईंधन मूल्य वृद्धि का जोरदार विरोध किया,  इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया।  इस मौके पर उप तहसीलदार को महिलाओं की ओर से रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन भेजा गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अजीब भेंट में  गोबर का उपहार भेजा गया।

    केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश भर में ईंधन, घरेलू गैस सिलेंडर, खाना पकाने के तेल और सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।  महिला कांग्रेस ने मांग की कि सरकार ईंधन की कीमतों में वृद्धि को कम करे और देश के लोगों को राहत प्रदान करे क्योंकि ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और गृहिणियों का बजट गिर गया है।

    देश के नागरिक कोरोना महामारी के संकट का सामना कर रहे हैं।  इसमें ज्यादातर लोगों की नौकरी चली गई है। अधिकांश परिवार के मुखिया की मृत्यु हो चुकी है। उनका जीना मुश्किल हो गया है और केंद्र की मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाकर आम आदमी की कमर  तोड़ दी हैं। महिला जिलाध्यक्ष कंचन कुलकर्णी  ने चेतावनी दी कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि को रोकने और उनकी कीमतों को कम करने के लिए ठोस उपाय किया जाना चाहिए, अन्यथा हमारे देश के गरीब और आम लोग भूख से आत्महत्या करेंगे और केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। 

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या सावलाखे के आदेश पर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन कुलकर्णी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय दत्त के मार्गदर्शन में आंदोलन का आयोजन किया गया था, इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष लालचंद्र तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि पाटिल, महिला प्रखंड अध्यक्ष वैशाली वाघ, जयश्री तेंबुलकर, मीनाक्षी घुमरे, शबाना शेख, नफीसा शेख, लता जाधव और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।