Gun Shootout
File Photo

Loading

 ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुर्घटनावश खुद को गोली मार ली। शाहपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक घनश्याम आधव ने कहा कि यह घटना बुधवार को अटगांव के एक ‍आवासीय कालोनी में हुई। यहां कुछ लोग जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान सिदेश जंगम नाम का व्यक्ति पड़ोसी के घर में चला गया जहां उसे एक रिवॉल्वर मिला, जिसे उसने नकली समझकर चला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता (एक रेलवे कर्मचारी) ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिवॉल्वर रखने वाले भरत शेरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।