गुमशुदा 3 वर्षीय लड़की मिली, पिता ने कहा थैंक्स

Loading

भिवंडी. चौथा निजामपुर, खिजरा मस्जिद के पास से शाम को गायब हुई 3 वर्षीय हुरिया रहीम शेख नामक लड़की को पौने घंटे में खोज कर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे ने निजामपुर पुलिस स्टेशन को सौंपा, जिसके बाद निजामपुर पुलिस ने लड़की को उसके पिता को सकुशल सौंप दिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए बच्ची के पिता ने पुलिस को धन्यवाद कहा है और चारों तरफ पुलिस की प्रशंसा हो रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले शाम को करीब 5 बजे  पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिवंडी से भिवंडी के सभी पुलिस स्टेशन को एक काल प्राप्त हुई कि एक लड़की हुरिया रहीम शेख उम्र 3 वर्ष, निवासी चौथा निजामपुरा खिजरा मस्जिद के पास भिवंडी निजामपुर पुलिस स्टेशन की सीमा से गुम हो गई है. उसके साथ लड़की का पूरा हुलिया वर्णन किया गया था. लड़की की गुम होने की सूचना पीटर मोबाइल के आरटीपीसी लहू गावित के वाकीटाकी पर इस काल को पुलिस के संदीप मोरे ने सुना. वह क्वार्टर गेट परिसर में रहने वाले उनके पहचान के सभी लोगों को लड़की के गुम होने की जानकारी दी और कहा कि किसी को इस तरह की लड़की मिले तो उसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दें.

इसके बाद भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे ने सभी बीट मार्शल व पीसीआर मोबाइल को लड़की की खोज करने की सूचना दी थी. उसी बीच पुलिस नाइक संदीप मोरे व पुलिस सिपाही लहू गावित को क्वार्टर गेट परिसर में लड़की के मिलने की खबर एक व्यक्ति ने दी और बताया कि एक छोटी लड़की हमारे परिसर में मिली है जो अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है.  खबर मिलने के बाद उस व्यक्ति के साथ पुलिस कर्मचारी राम भवन होटल, कोटर गेट मस्जिद के सामने  गए और कॉल पर मिली हुलिया के मुताबिक लड़की मिल गई. निजामपुर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने लड़की को उसके पिता रहीम सलीम शेख को सकुशल सौंप दिया.