एडवेंचर एक्टिविटीज़ के हैं शौकीन, तो रुख करें मध्य प्रदेश का

Loading

भारत देश में ऐसी बहुत सी जगह है, जो बेहद खूबसूरत है। वहां जाने से ही लोगों को शांति का अनुभव होता है। साथ ही ऐसे कई धार्मिक स्थल भी है, जहाँ भक्तजन हर साल दर्शन करने जाते हैं। इन सबके अलावा भारत में ऐसे कई राज्य भी है जहाँ लोग एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं। इन्हीं राज्य में से एक है मध्य प्रदेश। 

मध्य प्रदेश कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य कई एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए भी जाना जाता है। यहाँ सैलानी एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मज़ा उठा सकते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश में कौन से एडवेंचर का आप आनंद ले सकते हैं…

रॉक क्लाइंबिंग-

अगर आपको रॉक क्लाइंबिंग करना पसंद है तो आप मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी जा सकते हैं। यह शहर बेहद ही खूबसूरत है, साथ ही यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता भी आपका मन मोह लेगी। पचमढ़ी मध्य प्रदेश में एक हिल स्टेशन के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है। यहां ऐसे पहाड़ स्थित है जो रॉक क्लाइंबिंग के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। रॉक क्लाइंबिंग के लिए आप मध्य प्रदेश में पातालकोट जगह भी जा सकते हैं। 

रिवर राफ्टिंग-

वैसे तो बहुत से लोग रिवर राफ्टिंग करने के लिए अक्सर उत्तराखंड का ही रुख करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में भी आप रिवर राफ्टिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। रिवर राफ्टिंग का मज़ा लेने के लिए आप मध्य प्रदेश के ओरछा जिले में जा सकते हैं। ओरछा के बेतवा नदी में आप रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। 

एडवेंचर ट्रेकिंग-

मध्य प्रदेश में आप एडवेंचर ट्रेकिंग का भी मज़ा उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश में ऐसी कई एडवेंचर ट्रेकिंग जगहे हैं, जहां आप जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए सबसे फेमस जगह कान्हा ट्रेक, पचमढ़ी ट्रेक और अमरकंटक ट्रेक है। यहाँ के नज़ारे भी बेहद शानदार होते हैं। 

पैराग्लाइडिंग-

पैराग्लाइडिंग करने के शौकीन लोग देश के अलग-अलग जगह जाकर पक्षी की तरह उड़ना चाहते हैं। ऐसे में वे लोग मध्य प्रदेश के पचमढ़ी और भोपाल शहर में जाकर पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। इन दोनों जगह पर आप अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक जा सकते हैं, यह समय सबसे अच्छा माना जाता है।