अपनी कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है राजस्थान की भीलवाड़ा नगरी

Loading

राजस्थान अपने सांस्कृतिक सभ्यता के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह राज्य अपने ऐतिहासिक महलों, किलों के साथ कला-संस्कृति के लिए भी काफी फेमस है। कला-संस्कृति के लिए राजस्थान की वस्त्र-नगरी भीलवाड़ा प्रसिद्ध है। यहां फड़ चित्रकला के साथ-साथ आसपास की लोक संस्कृति का भी दर्शन कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं यहां के घूमने फिरने वाली कुछ मशहूर जगहों के बारे में…

बदनोर फोर्ट-

भीलवाड़ा आसिंद रोड पर स्थित बदनोर फोर्ट एक बहुत ही खूबसूरत किला है। यह किला मध्ययुगीन भारतीय वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। सात मंजिला यह किला एक छोटी सी पहाड़ी पर बना हुआ है। बदनोर जिले के परकोटे के भीतर छोटे-छोटे कई स्मारकों और मंदिर बने हुए हैं, जिनके दर्शन आप कर सकते हैं। 

मांडलगढ़-

भीलवाड़ा से 54 किमी दुरी पर स्थित मांडलगढ़ का ऐतिहासिक महत्व है। यह जगह मध्यकाल के दौरान कई युद्धों का साक्षी बना है। ऐसा माना जाता है कि यहां का किला बालनोट के राजपूतों के एक प्रमुख ने बनवाया था।हल्दीघाटी युद्ध के दौरान मुगल सम्राट अकबर ने इस जगह पर अपना डेरा जमाया था। 

मेनार जल-प्रपात-

चारों तरफ जंगलों से घिरा मेनाल जल-प्रपात पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। 150 फीट की ऊंचाई से गिरने वाले इस झरने की तेज़ आवाज़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आपको शिव जी का अत्यंत वैभवशाली मंदिर भी देखने को मिलेगा। यह बेहद ही खूबसूरत है और यहां आकर पर्यटक शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करते हैं।