लंदन रिटर्न उर्वशी सिंह यादव लड़ रहीं जिला पंचायत चुनाव, बड़े राजनैतिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक

    Loading

    उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जैसे-जैसे पारा चढ़ता जा रहा है उसी तरह चुनावी (Election) गर्मी भी तेज़ होती जा रही है। राज्य में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Three tier panchayat elections) में आम से लेके खास तक अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री (Former cabinet minister) दिवंगत पारसनाथ यादव (Late Parasnath Yadav) की पुत्र-वधू उर्वशी सिंह यादव (Urvashi Singh Yadav)। उर्वशी जौनपुर जिला पंचायत के वार्ड नंबर 51 से चुनावी मैदान पर हैं। 

    IIM से पासआउट उर्वशी, अखिलेश सरकार में राज्य मंत्री रहे राजेंद्र सिंह राणा की भांजी हैं। उनके पिता महेंद्र पाल सिंह एक IPS ऑफिसर हैं। उर्वशी राज्य के एक बड़े राजनैतिक परिवार से आती हैं। उनके परदादा ठाकुर विजय पाल सिंह ने वर्ष 1971 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चौधरी चरण सिंह के सामने चुनाव लड़ा थाऔर जीत हासिल की थी। 

    अब अगर बात उर्वशी सिंह यादव की करें तो, उर्वशी काफी पढ़ी लिखीं हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई मेरठ से पूरी की। बाद में उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से अपना बीटेक पूरा किया। जिसके बाद उन्होंने MBA करने के लिए लंदन गईं। बाद में उन्होंने लगभग 4 साल काम किया। इन सबके अलावा उर्वशी ने IIM बेंगलुरु से MBA मार्केटिंग और एनालिटिक्स भी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि जौनपुर में मॉडल व फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं और एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह भी पंचायत चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। साथ ही बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कर चुकी हैं।