लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन को दौरान हुई हिंसा को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित हर तरफ से योगी सरकार पर हमला हो रहा है। सूबे के लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी को लेकर बयाबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक खबर साझा की है। जिसमें बताया गया है कि कैसे कन्नौज, लखीमपूर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा घटी है।
राहुल गांधी का ट्वीट-
उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। pic.twitter.com/poT0aOxxBD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2021
प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट-
कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी।
आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
सरकार वही।
व्यवहार वही। pic.twitter.com/rTcGQiG3Ai— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।सरकार वही। व्यवहार वही।