आज जिनका जन्म दिन है,  रविवार 18 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- रविवार 18 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में साहस एवं परिश्रम से स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य में मनोरंजन में व्यय होगा। स्थाईसंपत्ति में वृद्धि होगी। वर्ष के अन्त में पारिवारिक अव्यवस्था से मन खिन्न रहेगा। व्यवसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखायें। स्त्री पक्ष से कष्ट होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को धैर्य एवं परिश्रम से स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोरंजन में व्यय होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण का लाभ मिलेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्थाई व्यवसाय की योजना बनेगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को प्रवास आदि में सतर्कता बांछनीय।