Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) 'नथुनिया' (Nathuniya) के बाद अब अपने फैंस के बीच 'बुनिया' गाना लेकर उपस्थित हुए है। इस वीडियो सांग में अभिनेता एक्ट्रेस अप्सरा कश्यप के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। जिसको देखकर प्रशंसकों के पसीने छूट रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। वहीं इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिरिक्स दिया है। वही इस गाने का निर्देशन भी किए है। ये गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अब तक 18 लाख से अधिक लोग देख चुके है। वहीं एक लाख से अधिक लोगों को ये गाना अपना दीवाना बना चुका है।