Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) स्टार (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने एक्टिंग (Acting) और अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके फैंस उनके फिल्मों और गानों का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते है। अब तक वो कई रोमांटिक गाने गा चुके है, लेकिन वो इस बार अपने दर्शकों में कुछ अलग लेकर उपस्थित हुए है। उनका एक नया सांग रिलीज हुआ है। जिसको सुनकर फैंस अपने आंसू नहीं रोक पा रहे है। अभिनेता इस बार प्यार में धोखा खा चुके है। उनका नया गाना 'प्यार परसों के कईल ना रहे' रिलीज हो चुका है। लोग उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। इस गाने में उनकी प्रेमिका किसी दूसरे से सगाई कर रही है और वो काफी खुश है। जिसको देखकर अभिनेता का दिल टूट गया है और उनका दुःख आंसू बनकर बह रहा है। यहां तक उनकी प्रेमिका उनको न पहचानने का भी नाटक कर रही है। पवन पाल द्वारा निर्देशित ये गाना अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये गाना यूट्यूब चैनल के टीम फिल्म्स भोजपुरी पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है।