Loading

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के 16वें सीजन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस नए सीजन में खास बात यह है कि इस सीजन में सलमान खान खुद खेलते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ही नए सीजन का प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है। वहीं अब इस सीजन का एक और नया प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। जिसमें सलमान खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'बिग बॉस 16' में रूल ये है कि कोई रूल नहीं है। ये ऐसा पहली बार है क्योंकि ये बिग बॉस का समय है। इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा, 'नो रूल्स के साथ, यह है बिग बॉस का समय! देखिए 'बिग बॉस 16' जल्द ही सिर्फ कलर्स पर।' इस प्रोमो वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक लोग देख चुके है। फैंस को ये प्रोमो वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।