Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री (Industry) के पॉवर स्टार (Power Star) पवन सिंह (Pawan Singh) हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए कुछ नया लाते रहते है। अभिनेता का चाहे कोई गाना हो या फिल्म दर्शक उसे अपना पूरा प्यार देते है। वैसे पवन सिंह अपने फैंस के चहेते एक्टर है। अभिनेता भी अपने प्रशंसकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए उनके लिए एक नया गाना 'कमरिया लाजवाब लागे' लेकर मौजूद हुए है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा रोमांस करती नजर आ रही है। ये गाना फिल्म 'एक दूजे के लिए 2' का है। जिसमें पवन सिंह अभिनेत्री के साथ रोमांटिक अंदाज में उनके कमर को निहारते नजर आ रहे है। फैंस उनके इस गाने के दीवाने हो रहे है। इस गाने को पवन सिंह और अंजली यादव ने गाया है। ये गाना Enterr10 Rangeela के यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रहा है।