Photo: Screengrab Form YouTube
Photo: Screengrab Form YouTube

    Loading

    बिहार: दुनियाभर में सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है सांप (Snake)। जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। यह एक जहरीला (Venomous) प्राणी होता है, जो किसी को भी चुटकी में मौत के घाट उतार सकता है। आए दिन सांप से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, वहीं इनसे जुड़ी कई खबरें भी सामने आती रहती है, लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपको हैरान कर देगी। साथ ही आप यह भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है?

    खबर बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) की हैं। मुंगेर में रहने वाली एक महिला सांप को अपने बच्चे की तरह पालती है। वहीं सांप भी उसकी कही हुई हर बात मानते हैं। इसपर आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है। मीनादेवी नाम की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह सांप को एक बच्चे की तरह अपने गोद में ली हुई दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं कि सांप उनके बच्चे की तरह हैं और वह उन्हें अपने बच्चे की तरह उनका लालन-पोषण करती हैं। उनका दावा है कि वीडियो में दिख रहा छोटा सा सांप उनकी हर बात मानता है। वो जब बुलाती हैं तो आ जाता है। जब दूध पीने को कहती हैं तो दूध भी पी लेता है। 

    बस इतना ही नहीं, महिला ने ये भी दवा किया है कि उसने तीन सांपों को जन्म भी दिया (Woman Gives Birth To Snake In Bihar)  है। दो बेटे और एक बेटी को, मीनादेवी ने बताया कि।’ मैं उन्हें बच्चे की तरह पाल रही थी। उन्होंने अपने तीनों बच्चों का नाम क्रमशः आंधी, तूफ़ान और मेल रखा था। जिनमें से आंधी और तूफ़ान की मौत हो गई और मेल अभी जिन्दा है, जिसे वह बच्चे की तरह पाल रही हैं। साथ ही महिला ने कहा कि मेल नहीं मरेगा वह हमेशा उसके साथ रहेगा। इसपर विशवास करना बेहद मुश्किल है, लेकिन वह सब मीनादेवी ने दावा किया है। साथ ही उनके गांव वाले भी उनकी इस बात पर विश्वास करते हैं।