Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    लोगों के अपने पालतू जानवर (Pets) से बहुत लगाव होता है। जानवर भी अपने मालिक से उतना ही लगाव होता है। लोग अपने पेट्स के साथ खेलने के मस्ती के कई क्यूट क्यूट वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करते रहते है। यूजर्स को जानवरों से जुड़े वीडियो (Video) बहुत पसंद आते है। लोग वीडियो को बार-बार देखना पसंद करते है। कुत्ते अक्सर अपने मालिक के साथ मस्ती करते दिखते है। कई बार कुत्ता अपने मालिक के वर्क फ्रॉम होम (Work Form Home) से परेशान होकर ऐसी हरकत करता है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है।

    इस तरह के कुत्तों के कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) और उनका पालतू कुत्ता सोशल मीडिया पर छाए हुए है। वह विकास खन्ना के काम में बिजी होने को लेकर कुत्ता इतना परेशान हो गया है कि वह ऐसी हरकत कर रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं पा रहे है। या क्यूट वीडियो देखकर आपका दिन बन जायेगा। वीडियो को विकास खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि  ठीक है।  बस इतना ही काम। 

    मैं कंप्यूटर बंद कर रहा हूं। अब ये वीकेंड मनाने का समय है।  वीडियो में आप देख सकते है कि  विकास खन्ना अपने लैपटॉप पर कुछ काम कर रहे हैं तभी उनका छोटा सा कुत्ता वहां आता है और उनका लैपटॉप बंद कर देता है।

    उनका पेट डॉग Plumeria Khanna उनके लैपटॉप की स्क्रीन को अपने पंजों से मार-मारकर गिरा देता है ताकि विकास काम ना कर सकें और उसके साथ खेलें। यह क्यूट वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।