Video : शख्स ने बनाया काजू-किशमिश वाला ‘दिल खुश डोसा’, लोग बोले- थोड़ा जहर भी मिला देते!

    Loading

    ‘डोसा’ (Dosa) बहुत से लोगों का फेवरेट डिश है। पर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि, Twitter पर #Dosa ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर ‘दिल खुश डोसा’ देखकर बहुत से लोग निराश हो गए है। क्योंकि आपने शायद ही कभी सुना होगा कि डोसे में काजू और किशमिश (Dry Fruits Dosa) भी डलता है। जी हां, शख्स ने दोसे में इतना कुछ डाल दिया है कि लोग समझ ही नहीं आ रहा कि वे इस ‘डोसे’ को क्या नाम दें?

    वायरल 56 सेकंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स ‘दिल खुश डोसा’ बना रहा है। सबसे पहले बंदा तवे पर बैटर बिछाता है। फिर एक मक्खन की पूरी स्लैब को उस पर फैलाता है। फिर प्याज, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, नारियल की चटनी, पनीर, काजू, किशमिश, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्ची और इन सबको मैश करके अच्छे से पकाता है। फिर धनिया, चीज और चेरी डालकर बंदा उसे सर्व करता है। …तो इस डोसे को देखकर दिल खुश हुआ कि नहीं? 

    बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर यूजर @ragiing_bull ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘डोसे को कैसे बर्बाद करें। इसे देखकर डोसा प्रेमियों का दिल दुखेगा।’ इस क्लिप को ट्विटर पर 1 लाख 43 हजार से अधिक व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस ट्रेंड पर लोगों ने 13 हजार से ज्यादा ट्वीट किए  हैं। बता देते हैं कि यह ट्रेंड किसी तारीफों के पुल बांधने के लिए नहीं, बल्कि #DilkhushDosa रेसिपी पर लोग मजे ले रहे हैं। इस ‘दिल खुश दोसे’ से तो लोगो का दिल दुख गया है।