Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    कर्नाटक: हमारे देश में सबसे बुरी हालत किसानों (Farmers)  की है जो सबका पेट भरता है खेत में काम करता है उसे अपने अनाज के दाम लगाने का अधिकार नहीं है भारत में हर राज्य के किसान परेशान है वह सरकार ((Goverment) से मांग कर रहे है कि उनके अनाज के कीमत उन्हें तय करने दी जाये। इसके लिए वह कितने दिनों से हड़ताल कर दी है। उनकी वजह से पूरा देश का पेट भर रहा है। किसान कितना मजबूर है ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिस देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक के कोलार ( Kolar of Karnataka) का है जहां एक किसान अपनी टमाटर (Tomatoes) की फसल को सड़क किनारे फेंकता दिख रहा है।

    उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा था। उन्हें टमाटर की कीमत 15 किलोग्राम के लिए 2 रुपये मिल रहे हैं और बाजार में टमाटर की कीमत 20 से 30 रुपये किलो मिल रहे है। उन्हें अपने इतनी मेहनत के सिर्फ 2 रुपये, इसे परेशान होकर कई किलो टमाटर सड़क किनारे फेंक दिए। यह वीडियो ट्विटर पर  @keypadguerilla ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा है कि कर्नाटक के कोलार में एक किसान अपनी टमाटर की फसल को सड़क किनारे फेंकता दिखा, क्योंकि, उसे फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा था, उन्हें 15 किलोग्राम के लिए 2 रुपये मिल रहे हैं।

     किसानों का कहना है कि उन्हें भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि इससे ट्रांसपोर्ट की लागत भी नहीं निकल पा रही है। उनकी इतनी मेहनत के बाद भी वह ट्रांसपोर्ट भी निकलना मुश्किल है तो वह ऐसे में क्या करेंगे। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई हैं। इस वीडियो को देखकर आप हमारे देश के अन्नदाता की हालत को समझ जाएंगे।