लड़की को देख खुशी से चिल्लाने लगा गधा, 5 मिलियन बार देखा गया Video

    Loading

    जानवरों के साथ करीबियत कोई नई बात नहीं। इंसान ही नहीं जानवर भी प्यार के भूखे होते हैं, यदि जानवर को प्यार मिले तो वह अपनी तरह से प्यार जताना  नहीं भूलते। इंसान का रिश्ता कुछ जानवरों के साथ काफी गहरा हो जाता है। वह भी परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही मायने रखने लगता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।     

    प्यार जताने के लिए भागता हुआ आया गधा 

    सोशल मीडिया (Social Media) पर एक गधे का वीडियो वायरल (Donkey Viral Video) हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की बाहें फैलाकर गधे को बुला रही है। गधा उसे  देखकर खुशी के मारे बौखला जाता है और उसकी तरह भागते हुए आता है। लड़की को देखकर वो चिल्लाता है मानो उससे मिलने की खुशी जाहिर कर रहा हो या उसे पुकार रहा हो। फिर वो लड़की के पास आता है। सीधे लड़की के गले लग जाता है। काफी देर तक वो गले लगा रहता है मानों सालों का बिछड़ा हो और आज मिला हो। बेजुबानों का मालिकों के लिए प्यार का यह वीडियो आपको इमोशनल कर देगा।  

    48 लाख बार देखा गया वीडियो

    वायरल वीडियो को देख लोग इमोशनल हो रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 4.8 मिलियन्स यानी 48 लाख व्यूज मिले है और अब भी दौर जारी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता लोग इस वीडियो को कितना पसंद कर रहे है। साथ ही लिखे और कमेंट भी कर रहे हैं।