Kid Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चों से जुड़ी कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। वीडियो में बच्चे कभी फनी तो कभी गिरते पड़ते नज़र आते हैं। हाल ही में एक वीडियो इंनटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा बच्चा दूध नहीं बल्कि वाइन को देखकर खुशी से झूम उठता है। वीडियो देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस क्यूट वीडियो को आप बार-बार देखना चाहेंगे।
Sometimes one video can change your entire mood… pic.twitter.com/qoXc3OAYe5
— anand mahindra (@anandmahindra) May 22, 2021
भारत के मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कभी -कभी एक वीडियो आपके पूरे मूड को बदल देती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बच्चे को कई तरह की चीजें दी जाती हैं जिसमें नूडल्स, दूध और अन्य चीजें होती है लेकिन वह उसे खाने से मना कर देता है। लेकिन जैसे ही बच्चे के आगे वाइन का गिलास (Kid Wine Glass Video Viral) रखा जाता है वह खुशी से जोर-जोर से हंसने लगता है। वाइन देखकर उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
इस वीडियो को अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो को काफी पसंद कर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।