Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर में लैंडस्लाइड (Landslide in Kinnaur) का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। सोशल मीडिया पर  लैंडस्लाइड का वीडियो तेजी से वायरल हो हो रहा है। जिसमें पहाड़ों को तेजी से गिरते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे में कई पर्यटक (Tourist) घायल हो गए और कई पर्यटकों की मौत हो गई। इसमें कई टूरिस्ट्स की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

    इस हादसे के समय पहाड़ से चट्टानें गिर रही थीं उसी समय पर्यटकों से भरी गाड़ियां चितकुल से सांगला की ओर आ रही थीं। जिसे कई पर्यटकों की गाड़ियों पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे जब तक पर्यटक कुछ समझ पाते तब तक उनकी गाड़ियां पूरी तरह पत्थरों से दब गईं. वहीं आस-पास खड़ी कई गाड़ियां भी बुरी तरह टूट गईं। पहाड़ों में ऐसे हादसे हर साल बरसात में होते हैं।

    जिससे पर्यटकों की जान जाती है। ऐसे समय में पर्यटकों को पहाड़ों में यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस हादसे में भी कई पर्यटकों की जान चली गई और कई बुरी तरह से घायल हो गए।

    सोशल मीडिया पर  लैंड स्लाइड के भयानक दृश्य देखे जा सकते हैं। किस तरह से पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे है। जिसे एक बड़ा पत्थर ब्रिज पर गिरा और ब्रिज गिर कर टूट गया।

    इस हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में अभी पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है।