Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    आज तक आपने कई तरह की गोभी (Cauliflower) देखी होगी। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अजीबोगरीब दिखने वाली गोभी की तस्वीर वायरल (Photo Viral) हो रही है। इस अजीब तरह की दिखने वाली गोभी का नाम रोमनेस्को कॉलीफ्लावर (Romanesco Cauliflower) है। इसे रोमनेस्को ब्रोकोली (Romanesco Broccoli) के नाम से भी जाना जाता है। वनस्पति विज्ञान में इसका नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया है। यह गोभी दिखने में खूबसूरत है। इस विचित्र दिखने वाली गोभी के बारे में पता लगाया तो उन्हें पता चला कि ये गोभी और रोमनेस्को कॉलीफ्लावर में बीच में जो दानेदार फूल जैसी आकृतियां दिखती हैं।

    वो वाकई में फूल बनना चाहती हैं। लेकिन, फूल बन नहीं पाती. इस वजह से वो कलियों जैसे बड्स में रह जाती हैं। इस वजह से उनकी शक्ल ऐसी दिखती है। रोमनेस्को कॉलीफ्लावर (Romanesco Cauliflower) के यही अविकसित फूल वापस से शूट्स बन जाते हैं, वो फिर से फूल बनने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल होते हैं।

    यह प्रक्रिया इतनी ज्यादा बार होती है कि एक बड के ऊपर दूसरा, उसके ऊपर तीसरा और फिर इसी तरह ये पिरामिड जैसी हालत बना लेते हैं. ये हरे पिरामिड जैसी आकृति बना लेते हैं।

    जिसके कारण यह गोभी दिखने में बहुत ही अलग और खूबसूरत है। इसका पहली बार उपयोग 16वीं सदी में इटली के कुछ प्राचीन दस्तावेजों में मिलता है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।