Viral News
Pic : imogen.nicholson

    Loading

    नई दिल्ली : जब भी हमें किसी पार्टी या फिर किसी फंक्शन में जाना होता है तो हम फटाफट कैब बुक करते हैं और निकल जाते हैं, लेकिन हम में से बहुत ही कम लोग होते हैं। जो अपने कैब ड्राइवर (Cab Driver) से ज्यादा बातचीत करते हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ काम भर का बात कर अपना सफर खत्म करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे कैब ड्राइवर इतना ज्यादा पसंद आ गया कि उसने महज कुछ घंटो में लाखों रुपये खर्च कर दिए। 

    दरअसल, ये कहानी इमोजेन निकोलसन नाम की एक लड़की की है। जो केवल 19 साल की है। ब्रिटेन की रहने वाली इस लड़की को अपने दादाजी की बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में जाना था। इसलिए उसने कैब बुक की थी। इस दौरान उसने लंदन से डरहम के लिए Uber बुक किया। कैब बुकिंग के दौरान उसे कई कैब ड्राइवर ने मना कर दिया था। हालांकि, 52 हजार 848 रुपये के कैब चार्जेस के साथ उसे एक कैब ड्राइवर मिल ही गया। 

    जिसके बाद उसने अपनी यात्रा शुरू कि, लेकिन इस यात्रा के दौरान कैब ड्राइवर उसे इतना पसंद आ गया कि उसने डरहम जाने के बजाय दूसरी कई जगहों पर घूमने चली गई और उसी ड्राइवर के साथ वापस भी आई। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस ट्रिप पर लड़की ने 2 लाख रुपये खर्च कर दिए और बताया की कैब ड्राइवर से उसकी काफी अच्छी दोस्ती हो गई कि ये सफर उसे हमेशा याद रहेगा। लड़की की यह कहानी सुर्खियों में बनी हुई है।